पिथौरागढ़ | सोर समाचार
स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर दर्जा राज्य मंत्री हेमराज बिष्ट ने सीमांत क्षेत्र गूंजी (तहसील धारचूला) में आजादी का जश्न मनाया। उन्होंने 65 RCC GREF हेडक्वार्टर में GREF के अधिकारियों और जवानों के साथ ध्वजारोहण किया।
इसके बाद मंत्री बिष्ट ने 7वीं बटालियन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों के साथ भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मां भारती की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर शहीदों को नमन किया।

मंत्री बिष्ट ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में तैनात हमारे सुरक्षा बल देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और उनका समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशभक्ति का संदेश भी दिया।

