पिथौरागढ़ | सोर समाचार
कोतवाली धारचुला क्षेत्र की एक महिला ने 25 जुलाई को अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश पर पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की। सर्विलांस सैल की मदद से तकनीकी और मैनुअल इनपुट जुटाकर, एसएचओ विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंततः रूद्रपुर से बालिका को सुरक्षित बरामद किया। उसे काउंसलिंग के लिए जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पिथौरागढ़ पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वह बाल सुरक्षा और महिला संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

