हर घर तिरंगा: आईटीबीपी की मोटरसाइकिल रैली से गूंजा पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बीते दिवस आईटीबीपी 14वीं वाहिनी के जवानों ने वाहिनी परिसर से भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली। कमान अधिकारी राम भरत सिंह कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए वापस परिसर लौटी। इस दौरान जवानों ने नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा लगाने का संदेश दिया और मानस एकेडमी के बच्चों के साथ तिरंगा लहराया। कमान अधिकारी ने कहा कि यह रैली देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है तथा हर घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *