पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय जोशी की अगुवाई में डीडीहाट पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स की चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान संचालकों को निर्देश दिए गए कि—
मेडिकल स्टोर को लाइसेंस की शर्तों के अनुसार ही संचालित करें।
दुकानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाकर नियमित रूप से चालू रखें।
प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न करें।
बिना चिकित्सक की विधिवत पर्ची के दवाओं की बिक्री न करें।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर सम्बन्धित विभाग के माध्यम से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

