सोर समाचार | पिथौरागढ़
भड़गांव की जिला पंचायत सीट पर चुनावी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस से युवा चेहरा चंचल बोरा ने 14-भड़गांव सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि उनके लिए सेवा और ईमानदारी के संकल्प की शुरुआत है।
चंचल बोरा ने साफ कहा कि वो धनबल या बड़े राजनीतिक गठबंधनों के भरोसे नहीं, बल्कि जनता के साथ और गाँव के विश्वास के सहारे मैदान में उतरे हैं। उन्होंने इसे राजनीति की दिशा बदलने की एक कोशिश बताया।
उनका मानना है कि जब एक आम युवा बिना बड़े नाम और पैसे के सिर्फ सोच और संघर्ष के दम पर आगे आता है, तो वह हर उस युवा की उम्मीद बन जाता है जो बदलाव चाहता है।
चंचल बोरा ने लोगों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा — चलिए, मिलकर एक नया इतिहास बनाते हैं।

