पिथौरागढ़ | सोर समाचार
राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 527वें दिन भी निरंतर जारी रहा।
अभियान के 527वें दिन पिथौरागढ़ स्थित पर्यटक आवास गृह के हिंगला देवी मंदिर परिसर में ‘एक पौधा धरती मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक पौधा रोपित किया गया।
इस अवसर पर दिनेश गुरुरानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि उनका यह पौधारोपण अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।
दिनेश गुरुरानी ने आमजन से अधिक से अधिक पौधारोपण करने, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने का संदेश दिया। उनके इस निरंतर प्रयास को स्थानीय लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।

