पिथौरागढ़ नगर में सीवर लाइन विस्तार को हरी झंडी, 5.94 करोड़ की मंजूरी

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नगर के प्रमुख वार्डों में सीवर लाइन विस्तार की वर्षों पुरानी मांग को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना के लिए 594.78 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
इस योजना के तहत कुमौड़ वार्ड, विवेकानन्द कॉलोनी, खड़कोट, बजेटी एवं न्यू बजेटी वार्ड में सीवर लाइन विस्तार किया जाएगा। सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 की प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई है, जिससे कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना है।
नगर निगम महापौर कल्पना देवलाल ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री व सचिव पेयजल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि योजना के धरातल पर उतरने से नगर की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा और पिथौरागढ़ को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाने में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *