पिथौरागढ़ | सोर समाचार
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान शाखा पिथौरागढ़ द्वारा रविवार 21 सितंबर को शाखा मड़ सिलौली रोड पर आयोजित साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम के दौरान नन्ही परी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया।
मार्च के दौरान सामूहिक रूप से सरकार से अपील की गई कि वह सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका हेतु शीघ्र और प्रभावी कदम उठाए, पीड़ित परिवार को सक्षम और अनुभवी अधिवक्ता उपलब्ध कराए तथा परिवार को पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
इस मौके पर साध्वी हरअर्चना भारती, साध्वी बाला भारती, दीपक चन्द, गिरीश पंत, प्रदीप चन्द और भूपेश जोशी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

