पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पितृ विसर्जन अमावस्या के पावन अवसर पर सोशल वैलफेयर सोसाइटी द्वारा मोक्षधाम स्थल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा जागरूक नागरिकों ने आम, आंवला, पीपल, बड़, पय्या, तिमला, बांस, सीलगं और देवदार के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण व हरियाली का संकल्प लिया।
सोसाइटी के अध्यक्ष ने बताया कि मोक्षधाम स्थल की निरंतर देखभाल एवं देखरेख के लिए राजू सामन्त को जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा उन्हें मोक्षधाम स्थल की चाबी भी प्रदान की गई।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज और पर्यावरण के लिए प्रेरणादायी बताया।

