डीएम ने मरीजों संग मनाया गणतंत्र दिवस, बांटे फल !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगांई द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ, जिससे परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों एवं विद्यालयों की झांकियों को पुलिस लाइन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। उन्होंने मरीजों का कुशलक्षेम जाना एवं उन्हें फल वितरित किए। साथ ही अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपदवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जनपद, प्रदेश और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *