“मिशन मर्यादा” के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चन्द्रभागा पुलिया के पास एक दुकान से 19 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। दुकान संचालक राकेश कुमार को गिरफ़्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, वाहन चेकिंग के दौरान दो चालकों—भगवान सिंह व सचिन कुमार—को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। दोनों के वाहन सीज कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर यह अभियान ज़िलेभर में चलाया जा रहा है।
अवैध शराब के साथ दुकान संचालक गिरफ्तार, वाहन सीज

