प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ पिथौरागढ़ में हंगामा

सोर समाचार , पिथौरागढ़ :-
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पद पर नितिन सागर की नियुक्ति को निरस्त किए जाने से पिथौरागढ़ का युवा समुदाय उबाल पर आ गया है। नाराज़ कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर भर में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और उनका पुतला फूंका।

प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह निर्णय “साफ़ तौर पर पक्षपातपूर्ण और छात्र हितों के खिलाफ़” है। उनका कहना है कि नितिन सागर न केवल मेहनती छात्र नेता हैं बल्कि छात्रों की समस्याओं के लिए लगातार सक्रिय भी रहे हैं।

गुस्साए युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष को “जूते की माला” पहनाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज किया और मांग की कि नितिन सागर की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस पर पुनर्विचार नहीं हुआ, तो राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति अपनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *