गंगोलीहाट NSUI विधानसभा अध्यक्ष बने बलवंत सिंह मेहरा !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने गंगोलीहाट विधानसभा में नई जिम्मेदारी सौंपी है। शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर बलवंत सिंह मेहरा को गंगोलीहाट विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष बलवंत सिंह मेहरा ने संगठन पर जताए गए विश्वास के लिए प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूर्ण निष्ठा और संघर्ष के साथ छात्रों व युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

मेहरा ने पूर्व दर्जा मंत्री खजान गुड्डू, प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, जिला अध्यक्ष निखिल ऐरी, युवा प्रदेश महासचिव करन सिंह खाती सहित विधानसभा व जिला नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं का विशेष धन्यवाद किया।

बलवंत मेहरा की नियुक्ति से विधानसभा और जिला स्तर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *