पिथौरागढ़ | सोर समाचार
27 अगस्त को राजा होटल के निकट स्थित दो मंजिला गौशाला में अचानक आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन के नेतृत्व में फायर यूनिट मौके पर पहुँची और पम्पिंग कर आग पर काबू पाया। तत्परता से कार्रवाई कर आसपास के घरों को जलने से बचा लिया गया।

