पिथौरागढ़ | सोर समाचार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अंतर्गत गंगोलीहाट विकासखंड की 13 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए हुए मतदान के नतीजे सामने आ चुके हैं। गांवों की जनता ने एक बार फिर लोकतंत्र की परंपरा को निभाते हुए अपने नए प्रतिनिधि चुने हैं।
घोषित विजेता इस प्रकार हैं:
1. कोमल देवी – ग्राम पंचायत: व्यालकटिया
2. उमा महर – ग्राम पंचायत: बिरगोली
3. भगवत राम खुलेत – ग्राम पंचायत: टबुलेत
4. बलवीर सिंह – ग्राम पंचायत: चौली
5. कमल कोठारी – ग्राम पंचायत: बोयल
6. जगदीश – ग्राम पंचायत: पोखरी
7. विनोद राम – ग्राम पंचायत: पाली
8. राजू खाती – ग्राम पंचायत: मल्ला गर्खा
9. आशा देवी – ग्राम पंचायत: अगरौन
10. होशियार सिंह – ग्राम पंचायत: जीबल
11. गुड्डी देवी – ग्राम पंचायत: चिटगल
12. हरीश दुर्गापाल – ग्राम पंचायत: फुटसिल
13. मंजू देवी – ग्राम पंचायत: जजूट
जनता ने पूरी सजगता के साथ मतदान किया और नए नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपी। अन्य पंचायतों के परिणाम भी जल्द आने की संभावना है।




