पिथौरागढ़ | सोर समाचार
श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, टकाना, पिथौरागढ़ के अंतर्गत संचालित आवासीय बालिका बॉक्सिंग छात्रावास की होनहार खिलाड़ी अलीशा का चयन राष्ट्रीय कैंप पटियाला के लिए हुआ है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने जानकारी दी कि अलीशा दिनांक 1 से 14 अगस्त, 2025 तक इंडिया कैंप, पटियाला में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। वह वर्तमान में कोच सुनीता मेहता एवं कैप्टन देवी चंद से प्रशिक्षण ले रही हैं।
गौरतलब है कि अलीशा ने हाल ही में 19 से 25 जून, 2025 को रोहतक, हरियाणा में आयोजित जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2025 में कांस्य पदक जीतकर पिथौरागढ़ का नाम रोशन किया था।
इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ पिथौरागढ़ के पदाधिकारियों व खेलप्रेमियों — कमल पुनेड़ा, अजय राठौर, बहादुर सिंह बोहरा, कैप्टन देवी चंद, सुनीता मेहता, निखिल महर, विजेन्द्र मल्ल, महिमा विश्वकर्मा सहित अन्य ने अलीशा को शुभकामनाएं दीं।

