पिथौरागढ़ | सोर समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन (17 सितम्बर) से लेकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज विधानसभा गंगोलीहाट के त्रिपुरा देवी बूथ में कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता व गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री हिना पंत, नगर मंडल उपाध्यक्ष नीता बाफिला, जिला मंत्री एवं सभासद नीरू कार्की, पूर्व मंडल अध्यक्ष इन्द्र धानिक, किशन लाल शाह, महेश पंत, पूर्व चेयरमैन डीसीबी दल बहादुर बाफिला, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप बोरा, विभिन्न बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
संचालन पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत ने किया। कार्यशाला में विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन चन्द्र पाठक और पूर्व चेयरमैन डीसीबी दल बहादुर बाफिला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती द्वारा किया गया।

