पिथौरागढ़ | सोर समाचार
जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बुधवार को डीडीहाट और कनालीछीना विकासखंड के नामांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदर्श ग्राम हड़खोला में लोक निर्माण विभाग द्वारा बन रही सड़क का भी स्थलीय जायजा लिया, जहां सोलिंग कार्य प्रगति पर है। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
नामांकन केंद्रों के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय आदि की सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश उपजिलाधिकारी डीडीहाट को दिए। उन्होंने आरो/एआरो को नामांकन प्रपत्रों की सघन जांच के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कनालीछीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इमरजेंसी सेवाओं की जानकारी ली और 108 एम्बुलेंस के उपकरणों की भी जांच की। मौके पर डॉ. चंदना बग्याल सहित तहसीलदार पिंकी आर्य व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

