हर्ष जोशी ने NDA परीक्षा में हासिल की सफलता

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

न्यू बियर शिवा पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़ के छात्र हर्ष जोशी ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण करने के साथ ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की है।

हर्ष अब एनडीए खड़गवासला (पुणे) से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय ही नहीं, पूरा जिला गौरवान्वित हुआ है।

विद्यालय प्रबंधक श्री भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्या सुश्री ममता मेहता और श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट सहित समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *