जाखनी तिराहे की नई सड़क पहली बारिश में उखड़ी, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जिले के नगर क्षेत्र स्थित जाखनी तिराहे में बनी नई सड़क पहली ही बारिश में उखड़ गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सड़क महज़ एक हफ्ते पहले बनी थी और श्रेय लेने की होड़ भी मची थी। लेकिन दो दिन की बरसात में ही जगह-जगह गड्ढे दिखाई देने लगे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण मानकों के विपरीत और बिना सीमेंट डाले किया गया। जल्दबाजी और दिखावे के चक्कर में सड़क तैयार तो कर दी गई, लेकिन गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। अब खराब स्थिति से आवागमन में दिक्कत हो रही है।

निवासियों ने प्रशासन से जांच कर जिम्मेदार ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *