पिथौरागढ़ | सोर समाचार
आज समाजसेवी दिनेश गुरुरानी ने डीडीहाट के चरमा स्थित 12वीं बटालियन जे एंड के राइफल्स के कर्नल भूपेंद्र गौतम व लेफ्टिनेंट कर्नल एस. अरुण के नेतृत्व में हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई। इस दौरान परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में सेना के सैनिक, अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शाह, अर्जुन कन्याल और योगेश डसीला उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया गया।

