अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पिथौरागढ़ की निर्मला पानू को उत्कृष्ट सेवा सम्मान

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ के लिए गर्व की खबर सामने आई है। महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पिथौरागढ़ निवासी निर्मला पानू को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा प्रदान किया गया।
निर्मला पानू वर्तमान में उत्तराखंड महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय दत्तक ग्रहण अभिकरण (SAA), पिथौरागढ़ में कार्यरत हैं और लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। अनाथ, निराश्रित एवं परित्यक्त बच्चों तथा महिलाओं के कल्याण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे समर्पित कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
उनकी इस उपलब्धि से पूरे पिथौरागढ़ जनपद में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उम्मीद जताई है कि वे आगे भी समाज सेवा के क्षेत्र में इसी तरह प्रेरणादायी कार्य करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *