पिथौरागढ़ | सोर समाचार
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई दिवस में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने आमजन की समस्याएं सुनीं। कुल 30 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आपदा प्रभावित भवन, सड़क मरम्मत, पेंशन, पेयजल और सरकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

