जशुली देवी धर्मशाला में तारबाड़ विवाद, नागरिकों ने समाधान की गुहार लगाई

सोर समाचार | पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में जशुली देवी धर्मशाला के पास तारबाड़ लगाने को लेकर स्थानीय लोग चिंतित हैं। नगर निगम द्वारा चंडाक पैदल मार्ग और स्विमिंग पुल में तारबाड़ लगाया गया था, लेकिन इसे अब जशुली देवी धर्मशाला के क्षेत्र में भी शामिल कर दिया गया है।

नागरिकों का कहना है कि धर्मशाला सुबह और शाम योगाभ्यास, भ्रमण और कसरत के लिए उपयोग होती है, लेकिन तारबाड़ के कारण नियमित गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए अनुरोध किया है कि धर्मशाला का क्षेत्र स्विमिंग पुल वाले क्षेत्र से अलग किया जाए और एक घुमवदार गेट का निर्माण कर जानवरों की आवागमन पर रोक लगाई जाए।

ज्ञापन देने वालों में डॉक्टर लाल सिंह बोहरा, डॉक्टर जगदीश गड़कोटी, राजेश पंगरिया, गोविंद खाती, दीपक चौधरी, मोहित साह, विनोद बल्दिया, हरीश भट्ट, होशियार सिंह, महेश मखोलिया, राजेंद्र चिलकोटी, बिजेंद्र तिवारी, कंचन उप्रेती, गिरीश खर्कवाल, जगत सिंह मेहता, विजेन्द्र तिवारी, अशोक सिंह और प्रेम पुनेठा शामिल रहे ।

स्थानीय लोगों ने सकारात्मक समाधान की आशा जताई है और महापौर से जल्द कार्रवाई की उम्मीद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *