पिथौरागढ़ में आपदा अलर्ट , काली नदी खतरे के निशान से ऊपर !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

गुरुवार, 17 जुलाई को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते काली नदी का जलस्तर बढ़कर 889.20 मीटर पहुंच गया, जो खतरे के निशान को पार कर चुका है। नदी किनारे बसे इलाकों में आपातकालीन स्थिति बनी हुई है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे नदी, नालों और रोखड़ों के पास न जाएं, बच्चों व पालतू जानवरों को भी इनसे दूर रखें। सीमावर्ती पुलों से आवागमन व आयात-निर्यात गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है।

किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आपदा नियंत्रण कक्ष 05964‑226326 / 8449305857 या पुलिस सहायता के लिए 112 / 05964‑226651 / 9411112982 पर संपर्क करें।

प्रशासन की चेतावनी साफ है:
“सुरक्षित रहें, सतर्क रहें!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *