पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पवित्र सावन माह की शुरुआत पर हिन्दू जागरण मंच ने कालसिंन स्थित भूमिया मंदिर परिसर में भव्य सुन्दरकांड, हनुमान चालीसा व भजन संध्या का आयोजन किया।
कार्यक्रम में तिलढुकरी भजन मंडली की महिलाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही तुषार पंत ने हार्मोनियम और राहुल तिवारी ने ढोलक संग भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
संयोजक राहुल तिवारी ने सभी प्रतिभागियों और भक्तों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुरोहित व पार्षद नीरज जोशी के मार्गदर्शन में विधिपूर्वक पूजा अर्चना की गई और सभी की सुख-शांति की कामना की गई।
हिजाम के प्रांत सूचना प्रमुख दीपक तिवारी ने बताया कि इस तरह के आयोजन संगठन पहले भी करता रहा है और आगे भी करता रहेगा, जिससे आने वाली पीढ़ी को हिन्दू संस्कृति से जोड़कर रखा जा सके।
कार्यक्रम में कमला राठौर, प्रिया चुफाल, रेनू नरियल, उजाला कोहली, दीपा भट्ट, दिनेश भट्ट, हीरा भट्ट, मुन्नी भट्ट, आशा पाण्डेय, रवि शर्मा, सचिन सिंह, मन्नू भट्ट, अनिल वर्मा, राजू वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

