सोर समाचार | पिथौरागढ़
जनपद पिथौरागढ़ के लिए एक और खुशी की खबर सामने आई है। न्यू बियर शिवा पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र कनिक पाठक, जिन्होंने वर्ष 2018-19 में इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ पास की थी, अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) मुंबई में असिस्टेंट मैनेजर बन गए हैं।
कनिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि –
“सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करना जरूरी है। बिना मेहनत के कोई भी मंज़िल नहीं मिलती।”

कनिक की इस सफलता पर स्कूल के प्रबंधक श्री भुवन भाकुनी, दोनों शाखाओं की प्रधानाचार्य सुश्री ममता मेहता और श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट, साथ ही पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

