पिथौरागढ़ नगर निगम के खड़कोट वार्ड में मानसून से पहले सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगुवाई खुद वार्ड के पार्षद अनिल जोशी उर्फ हनुमान भाई ने की। खास बात यह रही कि पार्षद सिर्फ निर्देश देते नहीं दिखे, बल्कि खुद गलियों की सफाई करते नजर आए।
उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों द्वारा लगातार बारिश से पहले सफाई की मांग की जा रही थी। लोगों की इसी मांग को प्राथमिकता देते हुए गलियों, सड़कों और नालियों की साफ-सफाई कराई गई। नगर निगम की टीम ने भी इस अभियान में सहयोग किया और कई जगहों से कचरा हटाया गया।
पार्षद अनिल जोशी ने कहा कि मानसून से पहले सफाई जरूरी है ताकि जलभराव और बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे साफ-सफाई बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
पार्षद अनिल जोशी खुद उतरे मैदान में , चलाया सफाई अभियान !
