पिथौरागढ़ | सोर समाचार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत अब तक जिन ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित किए गए हैं, उनमें कई जगहों पर महिलाओं को जनसमर्थन मिला है।
ग्राम पंचायत पातल से भगवती देवी ने जीत दर्ज की है, जबकि ग्राम पंचायत रालम से शांति ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। मिंलम पंचायत से हरीश सिंह, और कवरी झिप्या से ईशा को प्रधान चुना गया है।
सुरिंग पंचायत से एक बार फिर भगवती देवी ने जीत का परचम लहराया है। धापा पंचायत से रवीना देवी, साईपीलू से गोविंद राम, और दरांती पंचायत से ज्योति देवी विजयी रही हैं।
मुनस्यारी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और विजय दर इस बार उल्लेखनीय रही है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।







