बेरीनाग से 40 वर्षीय महिला लापता—परिवार ने लगाई तलाश की गुहार

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बेरीनाग के दड़मेत निवासी 40 वर्षीय सुनीता देवी बीते रविवार से घर नहीं लौटी हैं। परिजनों ने बताया कि सुनीता देवी दांत दर्द की शिकायत लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग गई थीं, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं पहुंचीं।

परिवार ने आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। अचानक गायब होने की घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

महिला का हुलिया:
सांवला रंग, लगभग 5 फुट 2 इंच कद, लंबा चेहरा, छोटे बंधे हुए बाल, आँखों के नीचे तिलनुमा मस्सा। घटना के समय उन्होंने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था।

परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को सुनीता देवी के संबंध में कोई सूचना मिले, तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें—

📞 मनोज राम (पति): 9320614605
📞 बहादुर राम (ससुर): 8958642961

परिवार और स्थानीय लोग उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *