राज्यस्तरीय हॉकी में पिथौरागढ़ की लहर, उपविजेता बनकर लौटे युवा खिलाड़ी

हल्द्वानी में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

पहले मुकाबले में पिथौरागढ़ ने देहरादून को 2-1 से हराया। क्वार्टर फाइनल में हल्द्वानी से मुकाबला बराबरी पर छूटा, लेकिन पेनाल्टी स्ट्रोक में पिथौरागढ़ विजयी रही। सेमीफाइनल में पौड़ी को हराकर टीम ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां हरिद्वार से कड़े मुकाबले में 2-1 से पराजित हुई।

जनपद लौटने पर स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में टीम का भव्य स्वागत हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

टीम को कोच लीलावती जोशी और निखिलेश भंडारी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जनपदभर में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *