“मिशन मर्यादा” में पुलिस की सख्ती, शराब और हुड़दंग पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जिले में “मिशन मर्यादा” अभियान तेज हो गया है। जौलजीबी में एक महिला से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर उसे आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत गिरफ्तार किया गया।

बलुवाकोट में सरेआम हुड़दंग कर रहे उमेश कुमार को BNSS की धाराओं में पकड़ा गया, वहीं गंगोलीहाट में तीन युवक शराब के नशे में हंगामा करते पकड़े गए।

धारचूला में नशे में वाहन चला रहे अनिल दरियाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

उधर डीडीहाट पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 47 लोगों पर कार्रवाई की।

यह अभियान सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी और के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में चलाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *