मुनस्यारी जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

मुनस्यारी जिला पंचायत सदस्य भावना दानू और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू मंगलवार को जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी और अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह से मुलाकात कर पुष्प भेंट किए और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान डीएम ने भावना दानू को बधाई दी।

जिला पंचायत सदस्य ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगों में तीन माह से बंद पड़े मोटर मार्गों को खोलना, 42 गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाना, मुनस्यारी में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, अटल आवास योजना की दूसरी किस्त का वितरण, बालिबगड़-लोदी एवं मोतीघाट-गोल्फा मोटर पुल का निर्माण तथा क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा देना शामिल रहा।

डीएम व एडीएम ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *