नैनी-सैनी एयरपोर्ट को मिलेगा 3C श्रेणी का दर्जा, 72 सीटर विमानों का संचालन होगा संभव

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

नैनी-सैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़ के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शासन से सहमति प्राप्त होने के बाद एयरपोर्ट को 42 सीटर (2C) से 72 सीटर (3C) श्रेणी में उच्चीकृत किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस दिशा में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा परीक्षण व आवश्यक तकनीकी सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया गया है।

उच्चीकरण की प्रक्रिया के तहत आगे की कार्यवाही की जा रही है और शासन स्तर से प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति भी दी जा चुकी है। इस अपग्रेडेशन के पूर्ण होने पर नैनी-सैनी एयरपोर्ट से 72 सीटर विमानों का संचालन संभव हो सकेगा।

इससे पिथौरागढ़ सहित पूरे कुमाऊँ मंडल को हवाई संपर्क की नई सुविधा मिलेगी। हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह कदम सीमांत जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हो सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *