पिथौरागढ़ | सोर समाचार
दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को के.एन.यू. इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय कला उत्सव में शास्त्रीय संगीत एकल गायन विधा में विनय भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपनी मधुर आवाज़ और सधी प्रस्तुति से विनय ने निर्णायकों को प्रभावित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। अब वे राज्य स्तरीय कला उत्सव में पिथौरागढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विनय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने संगीत प्रशिक्षक पीयूष धामी, प्रशिक्षिका स्मृति भट्ट, और अपने माता-पिता को दिया। वर्तमान में वे लोक विरासत संगीत अकादमी में गुरु पीयूष धामी से शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
पीयूष धामी वर्षों से जनपद के युवा कलाकारों को कला उत्सव सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित करते आ रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में तैयार विद्यार्थी हर वर्ष राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।
इस अवसर पर डॉ. रमा खर्कवाल भट्ट, प्रियांशु राज, तथा संगीत प्रशिक्षिका स्मृति भट्ट ने विनय भट्ट को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनके राज्य स्तरीय प्रदर्शन के लिए सफलता की कामना की।

