युवा प्रतिभाओं को मंच देगा ओपन माइक कार्यक्रम

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पूर्व सैनिक संगठन और रीडिंग ज़ोन लाइब्रेरी के संयुक्त तत्वावधान में विजय दिवस सप्ताह के अवसर पर जनपद में पहली बार ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 27 जुलाई, रविवार को शाम 3 बजे, सम्मान स्थल, बिण में होगा।

इस आयोजन का उद्देश्य पिथौरागढ़ के प्रतिभावान युवाओं को मंच देना है, ताकि वे अपनी कविता, शायरी, गायन जैसी कलात्मक प्रतिभाओं को खुले मंच पर प्रस्तुत कर सकें। चयनित कलाकारों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस पहल से न केवल युवाओं को आत्मविश्वास मिलेगा, बल्कि सांस्कृतिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। रीडिंग ज़ोन लाइब्रेरी के संचालक पंकज धामी ने पिथौरागढ़ वासियों से इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *