प्रथम चरण के चुनाव में कनालीछीना विकासखण्ड सबसे अव्वल !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के प्रथम चरण का मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गया। चार विकासखंडों—डीडीहाट, कनालीछीना, मुनस्यारी और धारचूला—में मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह के साथ भाग लिया और कुल 64.09% मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक वोटिंग कनालीछीना में 64.79% रही, जबकि मुनस्यारी में 64.48%, धारचूला में 63.64% और डीडीहाट में 63.47% मतदान हुआ। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखी गईं, जिनमें बुजुर्ग, युवा और महिलाएं विशेष रूप से आगे रहे। इस शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला प्रशासन ने भी समुचित व्यवस्थाएं की थीं, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी से चुनाव अछूता रहा। पिथौरागढ़ के जागरूक नागरिकों ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र की जड़ें पहाड़ में भी गहरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *