चुनाव ड्यूटी में अलर्ट मोड पर पिथौरागढ़ पुलिस

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव स्वयं मतदान केंद्रों की स्थिति का जायज़ा ले रही हैं। उनके साथ क्षेत्राधिकारी श्री गोविन्द बल्लभ जोशी और श्री के.एस. रावत भी बूथ स्थलों पर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

आज थाना जाजरदेवल क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर एक पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ, जिस पर स्वयं एसपी महोदया मौके पर पहुँचीं और संबंधित विभाग को निर्देश देकर अवरोध को तत्काल हटवाया।

एसपी यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *