पर्यावरण दिवस पर पेंटिंग, भाषण और वृक्षारोपण

पिथौरागढ़।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण पर आधारित पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और छात्रों ने मिलकर अनेक फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे रोपे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना रहा।

विद्यालय प्रशासन ने सभी से अपील की कि वे अधिकाधिक वृक्ष लगाएं और उनका संरक्षण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *