पिथौरागढ़ | सोर समाचार
संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 के समर्थन में चल रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 401वें दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में अस्कोट के मल्लिकार्जुन मंदिर परिसर में ‘धरती मां के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हिनकोट बंटी पाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का परम कर्तव्य है। सामाजिक कार्यकर्ताओं तरूण पाल, अर्जुन कन्याल, सुनील साह और बीरजंग पाल ने भी पौधारोपण को प्रकृति संरक्षण की सबसे बड़ी पूजा बताया।
मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व बाबा जगत गिरी की उपस्थिति में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

