पिथौरागढ़ | सोर समाचार
“उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने अंतिम दौर में है। पिथौरागढ़ में भाजपा के अधिकृत जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद और उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी दीपिका चुफाल ने आज जिला पंचायत सभागार में नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर नगर निगम महापौर कल्पना देवलाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नामांकन कार्यक्रम में जिला प्रभारी कुंदन परिहार, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, विधायक बिशन सिंह चुफाल और कई अन्य नेताओं ने दोनों प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।”

