राज्य में मिसाल बना पिथौरागढ़, अंश निर्धारण कार्य में प्रगति शीर्ष पर !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जनपद पिथौरागढ़ में जमींदारी विनाश के अंतर्गत अंश निर्धारण कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। कुल 1635 राजस्व ग्रामों में से 840 ग्रामों में अंश निर्धारण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है।

दिनांक 22 जनवरी 2026 तक जनपद में कुल 5,19,860 काश्तकारों का अंश निर्धारण सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। जिलाधिकारी की नियमित एवं सख्त मॉनिटरिंग के चलते 30 दिसंबर 2025 से पिथौरागढ़ जनपद राज्य स्तर पर इस कार्य में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।

जिलाधिकारी ने शेष बचे काश्तकारों का अंश निर्धारण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं तथा कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है, ताकि प्रक्रिया समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *