पौधारोपण अभियान 443वें दिन भी जारी

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी की पहल “एक पौधा धरती मां के नाम” लगातार जन-आंदोलन का रूप लेती जा रही है। यह अनूठा पौधारोपण अभियान आज अपने 443वें दिन में प्रवेश कर गया।

आज के अवसर पर डीडीहाट में बबलू शाह के व्योम रूफटॉप कैफे का उद्घाटन हुआ, जहां राज्य आंदोलनकारी गोविंद लाल साह ने पौधारोपण कर इस अभियान को आगे बढ़ाया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चूफाल, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन कन्याल, जिला पंचायत सदस्य कमला चूफाल, गंगा सिंह चूफाल, प्रेम सिंह बोरा, कमलेश सामंत, अशोक खड़ायत, प्रमोद डिगारी, नवीन कफलिया, धन सिंह कफलिया, नवीन टोलिया, दिवाकर पागती, सौरभ शाह, गणेश लाल शाह और शेर सिंह शाही सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने दिनेश गुरुरानी के इस सतत अभियान का स्वागत करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।

उधर, दिनेश गुरुरानी ने नित्य की भांति अपने स्वर्गीय पिता तारा दत्त गुरुरानी की स्मृति में एक स्मृति पौधा भी रोपित किया और अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *