पिथौरागढ़ में खिलाड़ियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला, 105 युवा शामिल

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

खेल और मानसिक मजबूती के संगम को बढ़ावा देते हुए पॉजिटिव चेंज मेकर्स फाउंडेशन और खेल विभाग पिथौरागढ़ ने बैडमिंटन हॉल में विशेष कार्यशाला आयोजित की। 105 युवा खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। निदेशक एवं परामर्श मनोवैज्ञानिक हिमांशु वर्मा और प्रो. रमेश सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों को तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने पहल को सराहा और कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर ऐसे कार्यक्रम खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *