विधायक मयूख महर ने किया जनमिलन केंद्र का उद्घाटन

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ के कृष्णापुरी वार्ड में आज एक खास पहल देखने को मिली, जब क्षेत्रीय विधायक मयूख महर ने विधायक निधि से निर्मित जनमिलन केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मौजूद रहकर उन्होंने न केवल फीता काटा, बल्कि वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों से आत्मीयता से भेंट की, हालचाल जाना और उनकी समस्याएं भी सुनीं। लोगों ने जल, सड़क, सफाई जैसे तमाम मुद्दे साझा किए। इस अवसर पर विधायक ने नगर निगम पार्षद रवि बिष्ट को इस सराहनीय पहल के लिए विशेष बधाई और शुभकामनाएं दीं। जनमिलन केंद्र के निर्माण से स्थानीय लोगों को अब एक सामुदायिक संवाद का स्थायी ठिकाना मिल गया है। यह केंद्र क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक संवादों का नया केंद्र बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *