388वें दिन भी जारी रहा पर्यावरण को समर्पित पौधारोपण आंदोलन

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर चल रहा पौधारोपण आंदोलन आज 388वें दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में आज ओगला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया।

“देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए, पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए”—इस संदेश के साथ पर्यटकों को जोड़ने की एक नई पहल की गई। कार्यक्रम में समाजसेवी और लोकप्रिय पराठा विक्रेता राजेश अवस्थी ने भी भाग लिया और “एक पौधा धरती मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधा लगाया।

राजेश अवस्थी ने कहा कि, “पर्यावरण संरक्षण को समर्पित यह आंदोलन बेहद प्रेरणादायक है। हमें इस मौसम का सदुपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए।”

दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक हर हाथ में कुदाल और हर दिल में हरियाली का भाव न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *