दीपावली पर ओवरलोडिंग पर सख्ती, परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

दीपावली पर्व के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग, पिथौरागढ़ एक्शन मोड में है। एआरटीओ (प्रवर्तन) शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में चल रहे विशेष अभियान के तहत पिछले दो दिनों में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 70 वाहनों के चालान किए गए हैं तथा 2 वाहनों को सीज किया गया है।
एआरटीओ कांडपाल ने बताया कि 18 से 25 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक चेकिंग अभियान संचालित किया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से ओवरलोडिंग पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान प्रवर्तन दल एवं प्रवर्तन अधिकारी महेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में इंटरसेप्टर दल सक्रिय रहेगा।
वाहनों की फिटनेस, ओवरलोडिंग, परमिट, बीमा एवं अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
एआरटीओ कांडपाल ने चेतावनी दी है कि क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के साथ वाहन सीज किए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *