पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन और सीओ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने शांति व्यवस्था और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की।
👉 पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से शांति व्यवस्था भंग करने पर कुल 07 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें गंगोलीहाट, बेरीनाग, डीडीहाट, अस्कोट और कोतवाली पिथौरागढ़ से अलग-अलग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
👉 इसके अलावा 82 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिन पर शराब पीकर हुड़दंग करने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले दर्ज किए गए। साथ ही 5 वाहन सीज कर थानों में खड़े किए गए।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था और “मिशन मर्यादा” के तहत शांति व अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

