गाली-गलौच और अशांति फैलाने पर युवक गिरफ्तार

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस पूरी सतर्कता से कार्य कर रही है।

इसी क्रम में 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिरकटया भनड़ा, डीडीहाट में जगजीवन पुत्र शंकर राम द्वारा अपने पड़ोसियों के साथ गाली-गलौच कर माहौल को बिगाड़ा जा रहा है।

थानाध्यक्ष डीडीहाट श्री हरीश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह हिंसक व्यवहार पर उतर आया।

स्थिति को नियंत्रण में लाने हेतु उक्त व्यक्ति को तत्काल धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

🔹 पिथौरागढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
🔹 कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *