हरेला पर्व पर न्यायिक अधिकारियों ने लगाए फलदार पौधे

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व हरेला के अवसर पर पिथौरागढ़ में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयास से यह अभियान न्यायिक अधिकारियों के आवासों पर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर माननीय जिला जज श्री शंकर राज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री संजय सिंह, सिविल जज श्रीमती आरती सरोहा, सिविल जज (जू.डि.) श्री शिव सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने आवासीय परिसरों में फलदार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी श्री पूरन सिंह देऊपा, वन दरोगा महिमा स्यालाकोटी सहित वन विभाग के कर्मचारी व जिला न्यायालय के अधिकारीगण मौजूद रहे। यह आयोजन न सिर्फ हरियाली बढ़ाने की पहल है, बल्कि हरेला पर्व को जनसरोकारों से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास भी रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *